भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, तीन ने लिए 100 से ज्यादा
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, तीन ने लिए 100 से ज्यादा
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इनमें जेम्स एंडरसन, नाथन लायन और इमरान खान के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं, भारत के खिलाफ किन गेंदबाजों ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Published : Aug 08, 2025 03:16 pm IST, Updated : Aug 08, 2025 03:16 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इनमें जेम्स एंडरसन, नाथन लायन और इमरान खान के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं, भारत के खिलाफ किन गेंदबाजों ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : getty
जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के 39 मैचों में कुल 149 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 6 बार पांच विकेट हॉल शामिल है।
3/6Image Source : getty
नाथन लायन भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 32 टेस्ट मैचों में कुल 130 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 9 बार पांच विकेट हॉल शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
मुथैया मुरलीधरन भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के 22 मैचों में कुल 105 विकेट झटके हैं और इस दौरान 7 बार पांच विकेट हॉल लिया है।
5/6Image Source : getty
इमरान खान भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में कुल 94 विकेट अपने नाम किए हैं।
6/6Image Source : icc facebook
Malcolm Marshall भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में कुल 76 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 6 बार पांच विकेट हॉल शामिल है।