राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया धमाका
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया धमाका
IPL 2026 के तीसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाका कर दिया। वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्कों के दम पर 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोका।
Published : Mar 30, 2026 11:30 pm IST, Updated : Mar 30, 2026 11:30 pm IST
1/7Image Source : AP
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार आगाज किया। राजस्थान रॉयल्स ने 30 मार्च को अपने पहले मैच में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराने का बड़ा कारनामा किया। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार पारी की बदौलत 8 विकेट से मात दी। राजस्थान की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक शामिल रहा। वैभव राजस्थान रॉयल्स की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारें में....
2/7Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के नाम 19-19 गेंदों पर IPL में अर्धशतक जड़ने का कारनामा दर्ज है। यशस्वी जायसवाल ने 2 अक्टूबर 2021 को अबु धाबी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 गेंदों पर पचासा जड़ा था। वहीं, संजू सैमसन ने 22 सितंबर 2020 को शारजाह में CSK के खिलाफ अर्धशतक ठोका था।
3/7Image Source : @owaisshah203
ओवैस शाह ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए IPL 2012 में महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। ओवैस शाह ने बेंगलुरु में RCB के खिलाफ यह कमाल किया था।
4/7Image Source : AP
जोस बटलर ने 2 मई 2018 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। बटलर का यह अर्धशतक RR की ओर से लंबे समय तक सबसे तेज पचासा रहा। साल 2023 में यह रिकॉर्ड जाकर टूटा।
5/7Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL 2025 में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वैभव ने 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह कमाल किया था।
6/7Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पहले ही मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
7/7Image Source : AP
राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है। यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 में महज 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। KKR के खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था।