वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय
पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का नाम है। पोंटिंग सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। वहीं उनका वनडे डेब्यू साल 1995 में हुआ था
Published : Sep 07, 2025 12:18 am IST, Updated : Sep 07, 2025 12:18 am IST
1/5Image Source : AP
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के रिकॉर्ड की बात करें तो यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट के नाम है। उन्होंने 205 पारियों में 10000 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में हासिल की थी। विराट ने अपना वनडे डेब्यू साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ किया था।
2/5Image Source : AP
लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 10000 रन 241 पारियों में पूरे किए थे। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2007 में हुआ था और उन्होंने ये उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ 2023 में हासिल की थी। रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं।
3/5Image Source : AP
सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 259 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। तेंदुलकर ने अपने 10000 वनडे रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में पूरे किए थे और इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना डेब्यू 1989 में किया था।
4/5Image Source : AP
चौथे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 263 पारियों में 10000 वनडे रन पूरे किए थे। गांगुली ने ये उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ 2005 में हासिल की थी। वहीं उनका वनडे डेब्यू साल 1992 में हुआ था।
5/5Image Source : AP