Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट में किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी

टेस्ट में किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी

Pankaj Mishra Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jul 15, 2025 02:59 pm IST, Updated : Jul 15, 2025 02:59 pm IST
  • टेस्ट ​क्रिकेट में दस हजार का आंकड़ा छूना एक बड़ी बात होती है। जो भी खिलाड़ी टेस्ट खेलता है, उसका सपना होता है कि दस हजार रन बनाने हैं, लेकिन सभी इस मुकाम को नहीं छू पाते हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं कि टेस्ट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देते हैं।
    Image Source : getty
    टेस्ट ​क्रिकेट में दस हजार का आंकड़ा छूना एक बड़ी बात होती है। जो भी खिलाड़ी टेस्ट खेलता है, उसका सपना होता है कि दस हजार रन बनाने हैं, लेकिन सभी इस मुकाम को नहीं छू पाते हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं कि टेस्ट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देते हैं।
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है। ब्रायन लारा ने 195 पारियों में ही इस मुकाम को छू लिया था। जब अगस्त 2004 में लारा इंग्लैंड के खिलाफ मेनचेस्टर में खेल रहे थे, तब उन्होंने दस हजार रन बना लिए थे। लारा ने साल 1990 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। टेस्ट में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
    Image Source : getty
    टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है। ब्रायन लारा ने 195 पारियों में ही इस मुकाम को छू लिया था। जब अगस्त 2004 में लारा इंग्लैंड के खिलाफ मेनचेस्टर में खेल रहे थे, तब उन्होंने दस हजार रन बना लिए थे। लारा ने साल 1990 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। टेस्ट में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
  • सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने भी ब्रायन लारा की तरह ही 195 टेस्ट पारियों में दस हजार रन का आंकड़ा छुआ था। मार्च 2005 में जब कोलकाता में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी था, तब सचिन ने इस आंकड़े को छुआ था। सचिन लारा की पारियां बराबर हैं, लेकिन लारा ने पहले दस हजार रन बनाए, इसलिए वे पहले नंबर पर आते हैं। सचिन दूसरे पर हैं।
    Image Source : getty
    सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने भी ब्रायन लारा की तरह ही 195 टेस्ट पारियों में दस हजार रन का आंकड़ा छुआ था। मार्च 2005 में जब कोलकाता में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी था, तब सचिन ने इस आंकड़े को छुआ था। सचिन लारा की पारियां बराबर हैं, लेकिन लारा ने पहले दस हजार रन बनाए, इसलिए वे पहले नंबर पर आते हैं। सचिन दूसरे पर हैं।
  • कुमार संगकारा की बात की जाए तो उन्होंने भी 195 टेस्ट पारियों में ही दस हजार रन पूरे कर लिए थे। यानी कुल मिलाकर तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने समान पारियां खेलकर दस हजार रन बनाने का काम किया। संगकारा ने दिसंबर 2012 में दस हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। साल 2000 में टेस्ट डेब्यू करने वाले संगकारा को यहां तक पहुंचने में दस साल का वक्त लगा।
    Image Source : getty
    कुमार संगकारा की बात की जाए तो उन्होंने भी 195 टेस्ट पारियों में ही दस हजार रन पूरे कर लिए थे। यानी कुल मिलाकर तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने समान पारियां खेलकर दस हजार रन बनाने का काम किया। संगकारा ने दिसंबर 2012 में दस हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। साल 2000 में टेस्ट डेब्यू करने वाले संगकारा को यहां तक पहुंचने में दस साल का वक्त लगा।
  • रिकी पोंटिंग का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उन्होंने 196 टेस्ट पारियां खेलकर दस हजार रन पूरे किए थे। साल 1995 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रिकी पोंटिंग ने अपने दस हजार टेस्ट रन मई 2008 में पूरे ​किए थे, जब वे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे थे।
    Image Source : getty
    रिकी पोंटिंग का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उन्होंने 196 टेस्ट पारियां खेलकर दस हजार रन पूरे किए थे। साल 1995 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रिकी पोंटिंग ने अपने दस हजार टेस्ट रन मई 2008 में पूरे ​किए थे, जब वे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे थे।
  • स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो वे भी दस हजार टेस्ट रन बना चुके हैं। उन्होंने 205 टेस्ट पारियां खेलकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया था। उन्होंने जनवरी 2025 में यानी हाल ही में इस मुकाम को छुआ है। जुलाई 2010 में स्टीव स्मिथ ने डेब्यू किया था, यानी उन्हें यहां तक पहुंचने में करीब 15 साल का लंबा वक्त लग गया।
    Image Source : getty
    स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो वे भी दस हजार टेस्ट रन बना चुके हैं। उन्होंने 205 टेस्ट पारियां खेलकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया था। उन्होंने जनवरी 2025 में यानी हाल ही में इस मुकाम को छुआ है। जुलाई 2010 में स्टीव स्मिथ ने डेब्यू किया था, यानी उन्हें यहां तक पहुंचने में करीब 15 साल का लंबा वक्त लग गया।