भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाली पिता-पुत्र की फेमस जोड़ियां, एक के बेटे ने जिताया ODI वर्ल्ड कप
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाली पिता-पुत्र की फेमस जोड़ियां, एक के बेटे ने जिताया ODI वर्ल्ड कप
पिता किसी भी मुश्किल परिस्थिति में मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहते हैं। आज (15 जून) को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फॉदर्स डे मनाने की कोई भी तारीख निश्चित नहीं है, लेकिन यह जून महीने के हर तीसरे रविवार को मनाया जाता है। हम बात करेंगे पिता-पुत्र की उन फेमस जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।
Published : Jun 15, 2025 02:28 pm IST, Updated : Jun 15, 2025 02:28 pm IST
1/6Image Source : Twitter/getty
पिता-पुत्र का रिश्ता बहुत ही खास होता है। अपने बेटे को हर खुशी देने के लिए पिता कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। पिता किसी भी मुश्किल परिस्थिति में मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहते हैं। आज (15 जून) को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फॉदर्स डे मनाने की कोई भी तारीख निश्चित नहीं है, लेकिन यह जून महीने के हर तीसरे रविवार को मनाया जाता है। आज हम बात करेंगे पिता-पुत्र की उन फेमस जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।
2/6Image Source : Twitter/getty
युवराज सिंह और उनके पिता जोगराज सिंह दोनों ने ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। जोगराज सिंह का करियर जहां ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 1 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले। दोनों फॉर्मेट में उनके बल्ले से कुल मिलाकर 11 रन ही निकले।
3/6Image Source : getty
दूसरी तरफ योगराज सिंह के पुत्र युवराज सिंह एक फेमस ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 402 मुकाबले खेले, जिसमें 11778 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 148 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में कमाल का प्रदर्शन किया था और 362 रन बनाए थे। इसके अलावा 15 विकेट भी हासिल किए थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था।
4/6Image Source : getty
सुनील गावस्कर और उनके बेटे रोहन गावस्कर दोनों ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं। गावस्कर को भारत का महानतम बल्लेबाज माना जाता है। वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा छुआ था। उन्होंने भारत के लिए कुल 233 इंटरनेशनल मैच खेले। दूसरी तरफ उनके बेटे रोहन भारत के लिए सिर्फ 11 वनडे मैच ही खेल पाए।
5/6Image Source : getty
लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ भी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। लाला अमरनाथ ने भारत के लिए 24 इंटरनेशनल मैच खेले। वहीं मोहिंदर ने भारत के लिए क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में कुल 127 मैच खेले, जिसमें 6302 रन बनाए और 78 विकेट भी हासिल किए।
6/6Image Source : getty
स्टुअर्ट बिन्नी और रोजर बिन्नी भी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं। रोजर अभी बीसीसीआई के चीफ भी हैं और उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 99 मुकाबले खेले, जिसमें 124 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 1459 रन भी बनाए। दूसरी तरफ स्टुअर्ट का करियर का ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 23 मैच खेले।