T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, बाबर आजम नंबर 5 पर
T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, बाबर आजम नंबर 5 पर
टी20 क्रिकेट में शतक लगाना आसान काम नहीं होता। इसमें केवल 20 ही ओवर होते हैं और अगर ओपनिंग के लिए नहीं आए तो फिर ओवर और भी कम हो जाते हैं। इसके बाद भी प्लेयर्स ने खूब सेंचुरी लगाई हैं और अपना नाम भी बनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान कौन हैं।
Published : Jan 24, 2025 06:43 pm IST, Updated : Jan 24, 2025 06:43 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 क्रिकेट में शतक लगाना आसान काम नहीं होता। इसमें केवल 20 ही ओवर होते हैं और अगर ओपनिंग के लिए नहीं आए तो फिर ओवर और भी कम हो जाते हैं। इसके बाद भी प्लेयर्स ने खूब सेंचुरी लगाई हैं और अपना नाम भी बनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान कौन हैं। चलिए एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। इतने समय बाद भी अभी तक फिंच का ये रिकॉर्ड टूटा नहीं हैं। दुनिया का कोई भी कप्तान उनसे आगे नहीं निकल पाया है।
3/6Image Source : getty
आश्चर्यजनक रूप से इस लिस्ट में दूसरा नाम सिकंदर रजा का आता है। उन्होंने साल 2024 में ही गॉबिया के खिलाफ 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। खास बात ये भी रही कि वे आखिर तक आउट भी नहीं हुए थे। उस मैच में सिकंदर रजा ने कई और भी कीर्तिमान अपने नाम किए थे।
4/6Image Source : getty
बेल्जियम के बल्लेबाज शहरयार बट्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2020 में कप्तानी करते हुए अपनी टीम के लिए बिना आउट हुए 125 रन बना दिए थे। ये पारी उन्होंने चेक रिपब्लिक के खिलाफ खेलने में कामयाबी हासिल की थी।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने साल 2016 में भारत के लिए ही टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए शानदार नाबाद 124 रन बनाए थे। ये मैच सिडनी में खेला गया था। बहुत सारे भारतीय फैंस को ये मैच याद भी होगा।
6/6Image Source : getty
पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 122 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। सिंगापुर के कप्तान अरित्रा दत्ता का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने भी बाबर आजम की तरह ही 122 रन बनाए थे। उन्होंने ये काम जापान के खिलाफ साल 2024 में किया था।