आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज? ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज? ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
भारतीय टीम इस वक्त वनडे क्रिकेट से दूर है, लेकिन इसके बाद भी यहां भारतीय बल्लेबाजों का जलवा है। आईसीसी ने 10 अगस्त तक अपडेट रैंकिंग जारी कर दी है। चलिए नजर डालते हैं कि इस वक्त टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Aug 18, 2025 04:41 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 04:41 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय टीम इस वक्त वनडे क्रिकेट से दूर है, लेकिन इसके बाद भी यहां भारतीय बल्लेबाजों का जलवा है। आईसीसी ने 10 अगस्त तक अपडेट रैंकिंग जारी कर दी है। चलिए नजर डालते हैं कि इस वक्त टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त भारत के शुभमन गिल पहले नंबर पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 784 की है। साल 2023 में तो वे 847 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन अब उससे हैं तो नीचे, लेकिन इसके बाद भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। काफी लंबे अर्से से उनका यहां पर कब्जा है और नहीं लगता कि जल्द उन्हें यहां से कोई हटा पाएगा।
3/6Image Source : pti
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त दूसरे स्थान पर हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग अभी 756 की चल रही है। साल 2019 में रोहित की रेटिंग 882 की थी, वहां से काफी नीचे आ गए हैं। लेकिन पिछले काफी अर्से से मैदान से दूर होने के बाद भी वे दूसरे नंबर पर काबिज हैं, ये उनके लिए बड़ी बात है।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की बात की जाए तो उन्हें लगातार नुकसान ही हो रहा है। काफी दिन तक वे पहले नंबर की कुर्सी पर बने रहे, लेकिन एक बार वहां से हटे तो लगातर नीचे जा रहे हैं। अब बाबर आजम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 751 की है। साल 2022 में उन्होंने 898 तक की रेटिंग हासिल की थी, लेकिन अब उनका खराब खेल उन्हें नीचे की ओर ले जा रहा है।
5/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त आईसीसी रैंकिंग में नंबर चार पर हैं। कोहली की रेटिंग इस वक्त 736 की चल रही है। कोहली की खास बात ये है कि वे साल 2018 में 909 तक की रेटिंग तक पहुंचे थे, लेकिन फिर नीचे आते चले गए, लेकिन टॉप 5 में अभी भी बरकरार हैं। कोहली ने भी पिछले काफी वक्त से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग फिलवक्त 720 की चल रही है। डेरिल मिचेल साल 2023 में 751 तक की रेटिंग तक गए थे। लेकिन फिलहाल उनका टॉप 5 में बने रहना ही बड़ी और अहम बात है।