आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में कहां है भारत, पाकिस्तान की हालत बहुत खराब
आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में कहां है भारत, पाकिस्तान की हालत बहुत खराब
इस वक्त वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं हो रहा है। टीमों का फोकस टी20 पर ज्यादा है। हालांकि आईसीसी ने 24 अगस्त तक की वनडे टीम रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें टीम इंडिया जहां टॉप पर है, वहीं पाकिस्तानी टीम की हालत काफी खराब है। चलिए टॉप 5 टीमों पर एक नजर डालते हैं।
Published : Aug 26, 2025 12:53 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 12:53 pm IST
1/6Image Source : getty
इस वक्त वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं हो रहा है। टीमों का फोकस टी20 पर ज्यादा है। हालांकि आईसीसी ने 24 अगस्त तक की वनडे टीम रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें टीम इंडिया जहां टॉप पर है, वहीं पाकिस्तानी टीम की हालत काफी खराब है। चलिए टॉप 5 टीमों पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भारत इस वक्त पहले नंबर पर है। भारतीय टीम की रेटिंग इस वक्त 124 की चल रही है। बाकी कोई टीम 110 के भी पार नहीं है। यानी टीम इंडिया का फिलहाल पीछे होने का भी कोई खतरा नहीं है। भारतीय टीम का जलवा आने वाले वक्त में बरकरार रहेगा, ये भी तय है।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बात की जाए तो वो इस वक्त दूसरे नंबर पर है। आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड की रेटिंग 109 की है। न्यूजीलैंड ने भी पिछले कुछ वक्त में इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसी का नतीजा है कि टीम दूसरे नंबर पर कब्जा करके बैठी है।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 106 की है। टीम को पिछले ही दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था, हालांकि तीसरा मैच जीतकर टीम ने अपनी तीसरे नंबर की रैंकिंग को बरकार रखने में कामयाबी हासिल की है।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका की टीम अभी इस लिस्ट में नंबर 4 पर है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम की रेटिंग 103 की है। श्रीलंका ने कई बड़ी बड़ी टीमों को पीछे कर यहां की कुर्सी पर कब्जा जमा रखा है, यानी टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में कर रही है।
6/6Image Source : getty
पाकिस्तान की हालत इससे भी खराब है। फिलहाल टीम नंबर 5 पर है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की रेटिंग 100 की है और टीम यहां पर संघर्ष कर रही है। टीम पिछले लंबे वक्त से टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाई है। अगर ऐसा ही खेल जा रहा तो पाकिस्तानी टीम और भी नीचे जा सकती है।