ICC Rankings: ODI की नई रैंकिंग आई सामने, कहां हैं भारत और पाकिस्तान
ICC Rankings: ODI की नई रैंकिंग आई सामने, कहां हैं भारत और पाकिस्तान
आईसीसी की नई रैंकिंग सामने आ गई है। वैसे तो पिछले सप्ताह ज्यादा मैच नहीं हुए, लेकिन आईसीसी ने इस अपडेट कर दिया है। 12 अप्रैल तक की रेटिंग अपडेट की गई है। इस बीच हम यहां आपको टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि भारतीय टीम का पहले नंबर की कुर्सी कब्जा है।
Published : Apr 16, 2026 12:16 pm IST, Updated : Apr 16, 2026 12:16 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी की नई रैंकिंग सामने आ गई है। वैसे तो पिछले सप्ताह ज्यादा मैच नहीं हुए, लेकिन आईसीसी ने इस अपडेट कर दिया है। 12 अप्रैल तक की रेटिंग अपडेट की गई है। इस बीच हम यहां आपको टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि भारतीय टीम का जहां पहले नंबर की कुर्सी कब्जा है, वहीं पाकिस्तानी टीम यहां भी फिसड्डी नजर आ रही है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की ओर से वनडे की जो नई टीम रैंकिंग जारी की गई है, उसमें टीम इंडिया पहले नंबर पर है। भारत की रेटिंग अभी 119 की चल रही है। भारत की रेटिंग इतनी ज्यादा है कि हाल फिलहाल कोई उसे पीछे भी नहीं कर पाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम अब जून में इस फॉर्मेट के लिए मैदान में उतरेगी, जब अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। उस दौरान तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिग में दूसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग 114 की है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त बांग्लादेश की दौरे पर है, जहां उसके खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होने जा रहा है। ये सीरीज दोनों के लिए काफी अहम होगी, खास तौर पर बांग्लादेश की टीम जरूर इसे जीतना चाहेगी, ताकि उसका विश्व कप 2027 खेलना पक्का हो सके।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वो आईसीसी की वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग इस वक्त 109 की चल रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी आने वाले कुछ दिनों तक कोई भी वनडे सीरीज खेलती हुई नजर नहीं आएगी, यानी उनकी रेटिंग भी बदलेगी नहीं।
5/6Image Source : getty
पाकिस्तान क्रिकेट टीम यहां पर नंबर चार पर है। पाकिस्तान की रेटिंग आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में 102 की है। टीम के आने वाले वनडे शेड्यूल की बात की जाए तो वो भी पता नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। जैसे ही कोई शेड्यूल आएगा तो हम आपको उसकी जानकारी देंगे।
6/6Image Source : getty
आईसीसी की टीम वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीका नंबर 5 पर है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग अभी 98 की चल रही है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज काफी अहम होगी। उसके बाद ही इन दोनों टीमों की रेटिंग में बदलाव होगा। लेकिन उम्मीद है कि वे टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखेंगी।