ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में कौन सी टीम है टॉपर, पाकिस्तान तो फिसड्डी
ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में कौन सी टीम है टॉपर, पाकिस्तान तो फिसड्डी
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ गई है। इस खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि टीमों की भी रैंकिंग और रेटिंग आई है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन इसे आपको जानना जरूर चाहिए। हम आपको बताएंगे कि कौन सी टीम टॉपर है। खास बात ये है कि पाकिस्तानी टीम तो टॉप 5 से भी बाहर है।
Published : Mar 25, 2026 04:58 pm IST, Updated : Mar 25, 2026 04:58 pm IST
1/7Image Source : pti
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ गई है। इस खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि टीमों की भी रैंकिंग और रेटिंग आई है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन इसे आपको जानना जरूर चाहिए। हम आपको बताएंगे कि कौन सी टीम टॉपर है। खास बात ये है कि पाकिस्तानी टीम तो टॉप 5 से भी बाहर है। चलिए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
2/7Image Source : ap
आईसीसी की ओर से 24 मार्च तक की आईसीसी टी20 रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। भारतीय टीम फिर से पहले नंबर पर ही नजर आ रही है। टीम इंडिया की रेटिंग 273 की है। भारत का यहां पर लंबे समय से पहले नंबर पर कब्जा है, जो आगे भी लगता है कि बना रहेगा। पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच अच्छा खास अंतर है, जो जल्द खत्म नहीं होगा।
3/7Image Source : ap
भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड की रेटिंग 259 की है। जो भारत से काफी कम है। खास बात ये है कि इंग्लैंड की टीम हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां से हारकर बाहर हो गई। अब टीम जल्द कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी।
4/7Image Source : ap
ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर चार पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग इस वक्त 258 की चल रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप 2026 के पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी, जो उसके लिए बड़ा झटका था। हालांकि इसके बाद भी टीम टॉप 3 में बनी हुई है, ये बड़ी बात है।
5/7Image Source : ap
न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत के खिलाफ खेला था, जहां उसे टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी आईसीसी टी20 रैंकिंंग में नंबर 4 पर है। उसकी रेटिंग अभी 250 की है। टीम को यहां से आगे जाने के लिए लगातार मैच जीतने होंगे, तभी बात बनेगी।
6/7Image Source : getty
साउथ अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभी नंबर 5 पर चल रही है। इस टीम का यहां होना चौंकाता जरूर है, क्योंकि टीम काफी नीचे है। उसे और मैच जीतने होंगे, ताकि रेटिंग और रैंकिंग में सुधार आए।
7/7Image Source : ap
ये तो रही टॉप 5 टीमों की बात, जहां पाकिस्तान का नाम आपको नजर नहीं आएगा। दरअसल टीम की हालत काफी पतली है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम छठे स्थान पर है। टीम की रेटिंग अभी 238 की है। जो नंबर पांच की टीम से काफी कम है। अगर यही हाल रहा तो हो सकता है कि पाकिस्तान को और भी नीचे जाना पड़े।