ICC Rankings: टेस्ट में कौन है नंबर वन, टीम इंडिया टॉप 3 से बाहर
ICC Rankings: टेस्ट में कौन है नंबर वन, टीम इंडिया टॉप 3 से बाहर
आईसीसी रैंकिंग इस वक्त खूब चर्चा में है। खास तौर पर वनडे को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। इस बीच अभी टेस्ट मैच नहीं हो रहे हैं, इसलिए आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग जनवरी से लेकर अब तक अपडेट नहीं की है। लेकिन आपको इस पर नजर डालनी चाहिए, क्योंकि टीम इंडिया यहां टॉप 3 से बाहर है।
Published : Mar 26, 2026 06:40 pm IST, Updated : Mar 26, 2026 06:40 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग इस वक्त खूब चर्चा में है। खास तौर पर वनडे को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। इस बीच अभी टेस्ट मैच नहीं हो रहे हैं, इसलिए आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग जनवरी से लेकर अब तक अपडेट नहीं की है। लेकिन आपको इस पर नजर डालनी चाहिए, क्योंकि टीम इंडिया यहां टॉप 3 से बाहर है। तो कौन सी टीमें हैं, जो भारत से आगे चल रही हैं। चलिए एक नजर इस पर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर चल रही है। टीम की रेटिंग 128 की है। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा रेटिंग लेकर बैठी है। हालांकि अभी कम से कम दो महीने तक कोई टेस्ट नहीं होगा, तब तक तो कम से कम ऑस्ट्रेलिया का दबदबा यहां बना ही रहेगा। उसके बाद जब मैच होंगे, तब भले ही कुछ बदलाव देखने के लिए मिले।
3/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग अभी 116 की चल रही है। ये बात ध्यान रखिएगा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता टीम अभी साउथ अफ्रीका ही है, टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि टीम इसके बाद भी दूसरे नंबर पर ही है। पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच फासला भी काफी है।
4/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है। हालांकि टीम ने पिछले दिनों खेल तो बहुत अच्छा नहीं दिखाया है, लेकिन इसके बाद भी टीम तीसरे की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठी है। टीम की रेटिंग फिलहाल 109 की चल रही है। टीम को जल्द आगे जाने की भी कोई संभावना नहीं नजर आती।
5/6Image Source : getty
टीम इंडिया टॉप 3 में तो नहीं है, लेकिन चौथे नंबर पर फिर भी बनी हुई है। भारत की रेटिंग इस वक्त 104 की चल रही है। टीम का पिछले दिनों प्रदर्शन मिलाजुला रहा था, इसलिए उसे चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा है। भारतीय टीम अब जून में फिर से टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेगी, जब अफगानिस्तान से उसका मुकाबला होगा।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम नंबर 5 पर है। टीम की रेटिंग अभी 98 की है। 100 से कम रेटिंग होने के बाद भी टीम ने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है, ये अपने आप में बड़ी बात है। ये टीम भी हाल के दिनों में कोई टेस्ट नहीं खेलेगी, इसलिए अभी कुछ दिन तक उसे इसी नंबर पर रहना होगा।