ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कितना है फासला
ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कितना है फासला
आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर सामने आ चुकी है। वैसे तो अभी ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं, लेकिन आने वाले वक्त में सभी टीमों और खिलाड़ियों का फोकस इसी पर होने वाला है। दरअसल अगले ही साल वनडे का विश्वप भी होना है, जो काफी अहम होगा। वनडे विश्व कप का सभी टीमें और प्लेयर्स इंतजार कर रहे हैं।
Published : Apr 10, 2026 01:25 pm IST, Updated : Apr 10, 2026 01:25 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर सामने आ चुकी है। वैसे तो अभी ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं, लेकिन आने वाले वक्त में सभी टीमों और खिलाड़ियों का फोकस इसी पर होने वाला है। दरअसल अगले ही साल वनडे का विश्वप भी होना है, जो काफी अहम होगा। वनडे विश्व कप का सभी टीमें और प्लेयर्स इंतजार कर रहे हैं। इस बीच चलिए जरा नजर डालते हैं कि अभी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज कौन से हैं। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर नजर डालेंगे, जिनमें फासला काफी कम है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त डेरिल मिचेल नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के जबरदस्त बल्लेबाजों में से एक डेरिल मिचेल की रेटिंग इस वक्त 840 की है। हाल ही में जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो सीरीज खेली गई थी, उसमें कमाल का खेल दिखाते हुए मिचेल ने इस कुर्सी पर कब्जा जमाया था। ये मिचेल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग और रेटिंग है।
3/6Image Source : ap
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। विराट कोहली की रेटिंग 791 की है। यानी उनके लिए फिर से टॉप पर पहुंच पाना आसान नहीं होने वाला। अब कोहली केवल वनडे ही खेल रहे हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से तो वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य अब साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप ही है और इसे वे जीतना भी चाहते हैं।
4/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक इब्राहिम जादरान आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने गजब का फार्म दिखाया था। अभी उनकी रेटिंग 756 की चल रही है। ये इब्राहिम की भी सर्वश्रेष्ठ रेंटिंग है। बीच में कुछ वक्त के लिए वे टॉप पर पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद नीचे आ गए हैं।
5/6Image Source : ap
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वे अब नंबर चार पर आ गए हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 748 की है। बीच में वे भी नंबर एक पर पहुंचे थे, फिर वहां से गिरकर अब यहां पहुंचे हैं। रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और वे भी वनडे विश्व कप 2027 खेलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
6/6Image Source : pti
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 716 की चल रही है। शुभमन गिल वनडे और टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनकी कोशिश होगी कि उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया एक बार फिर से वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम करे।