ICC T20 Rankings में कैसी है टीमों की रेटिंग, टीम इंडिया यहां भी नंबर वन
ICC T20 Rankings में कैसी है टीमों की रेटिंग, टीम इंडिया यहां भी नंबर वन
ICC Rankings: एशिया कप के साथ टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान में उतरेगी। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। खिलाड़ियों ने तो अलग अलग अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच जब तक कि एशिया कप का आगाज हो आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टीमों की रेटिंग कैसी है, ये जानना चाहिए।
Published : Aug 28, 2025 04:39 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 04:39 pm IST
1/6Image Source : getty
एशिया कप के साथ टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान में उतरेगी। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। खिलाड़ियों ने तो अलग अलग अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच जब तक कि एशिया कप का आगाज हो आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टीमों की रेटिंग कैसी है, ये जानना चाहिए।
2/6Image Source : pti
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में अभी टीम इंडिया पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। भारतीय टीम की रेटिंग 271 की है, जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। भारतीय टीम अब 10 सितंबर को एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैदान में उतरेगी। हालांकि एशिया कप 9 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा।
3/6Image Source : getty
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर है। इस टीम की रेटिंग 266 की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब एक अक्टूबर को टी20 के लिए मैदान में उतरेगी। जब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद भारत से भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच टी20 मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त तीसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग 257 की है। इंग्लैंड की टीम सितंबर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे और उसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम की रेटिंग में भी असर पड़ेगा।
5/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में नंबर चार पर आती है। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टीम की रेटिंग 253 की है। आगे की बात की जाए तो न्यूजीलैंड की टीम अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, इसके बाद उसकी इंग्लैंड से भी टी20 सीरीज होगी, ये भी अक्टूबर में ही होगी।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस लिस्ट में नंबर पांच पर आती है। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की रेटिंग 243 की है। आने वाले वक्त में टीम सितंबर में ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने जा रही है।