आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, इस खिलाड़ी की लंबी छलांग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, इस खिलाड़ी की लंबी छलांग
ICC Test Rankings| आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग साल 2026 की शुरुआत में कैसी है, इस पर एक नजर डाली जानी चाहिए। 4 जनवरी से एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले इसे देख लीजिए, क्योंकि हो सकता है कि इसमें आने वाले वक्त में बदलाव आ जाए।
Published : Jan 02, 2026 06:27 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 06:27 pm IST
1/6Image Source : ap
ICC Test Rankings| आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग साल 2026 की शुरुआत में कैसी है, इस पर एक नजर डाली जानी चाहिए। 4 जनवरी से एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले इसे देख लीजिए, क्योंकि हो सकता है कि इसमें आने वाले वक्त में बदलाव आ जाए।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 867 की हो गई है। वे लंबे समय से यहां पर काबिज हैं, लेकिन उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ सा दिख रहा है। अगर एशेज सीरीज के आखिरी मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला तो हो सकता है कि वे दूसरे नंबर पर पहुंच जाएं।
3/6Image Source : getty
जो रूट के लिए उनके ही साथी ने खतरा खड़ा कर दिया है। दरअसल इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने इस बार लंबी छलांग मारी है और वे सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हैरी ब्रूक ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है। अब उनकी रेटिंग 846 की हो गई है। हैरी ब्रूक ने एक बड़ी पारी खेली और जो रूट फ्लॉप रहे तो रैंकिंग बदलना तय है।
4/6Image Source : getty
इस बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार केन विलियमसन एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। इससे पहले वे दो नंबर पर थे। उनकी रेटिंग अभी 822 की चल रही है।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ट्रेविस हेड अब चौथे स्थान पर चले गए हैं, उन्हें भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। ट्रेविस हेड की रेटिंग अभी 816 की चल रही है। अब वे भी चार जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे।
6/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो वे नंबर 5 पर हैं। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस बार उन्हें दो स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 811 की रेटिंग के साथ यहां पर हैं। उनके पास आगे जाने का मौका है, क्योंकि वे भी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट खेल रहे हैं, जो 4 जनवरी से शुरू होगा।