IND vs AFG Test में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, दो भारतीय बल्लेबाजों ने ठोकी है सेंचुरी
IND vs AFG Test में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, दो भारतीय बल्लेबाजों ने ठोकी है सेंचुरी
भारत और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय बाद फिर से टेस्ट मैच होने जा रहा है। 6 जून से ये मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले अभी तक केवल एक ही बार दोनों टीमें टेस्ट के लिए आमने सामने आई हैं। उस वक्त भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। अब तक भारत की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Jun 02, 2026 01:41 pm IST, Updated : Jun 02, 2026 01:41 pm IST
1/6Image Source : afp
भारत और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय बाद फिर से टेस्ट मैच होने जा रहा है। 6 जून से ये मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले अभी तक केवल एक ही बार दोनों टीमें टेस्ट के लिए आमने सामने आई हैं। उस वक्त भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। अब तक भारत की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं, ये जान लीजिए।
2/6Image Source : afp
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन हैं। जब साल 2018 में ये दोनों टीमें आमने सामने आई थीं, तब शिखर ने 107 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और तीन छक्के ठोकने का काम किया था। उनका स्ट्राइक रेट 111.45 का था।
3/6Image Source : afp
इसी टेस्ट मैच में मुरली विजय ने भी शतक लगाया था। उन्होंने तब अफगानिस्तान के खिलाफ 105 रन बनाए थे। मुरली विजय ने 15 चौके और एक छक्का लगाया था। इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ शतक नहीं लगा पाया है। अब फिर दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो देखना होगा कि तीसरा बल्लेबाज कौन होगा, जो ये काम करेगा।
4/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेला है। साल 2018 के उस मैच में हार्दिक पांड्या ने 71 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 10 चौके लगाए थे। हार्दिक इस वक्त टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। देखना होगा कि वे कब तक इस फॉर्मेट में वापसी करते हैं।
5/6Image Source : getty
केएल राहुल ने साल 2018 के टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 54 रन बनाए थे। इसमें उनके 8 चौके शामिल हैं। इस बार भी राहुल खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार वे उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। इन चार बल्लेबाजों के अलावा और किसी के 50 से अधिक रन नहीं हैं।
6/6Image Source : getty
चेतेश्वर पुजारा ने भी एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है। तब उन्होंने 35 रनों की एक छोटी सी पारी खेली थी। इसमें छह चौके शामिल थे। अब वे टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं।