भारत और पाकिस्तान के बीच जब मैच होता है तो वो एक त्यौहार सा ही लगता है। खिलाड़ियों के साथ दोनों देशों के फैन्स में भी पूरा जोश होता है। दोनों ही टीम के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों को जिताने में पूरी जी जान लगा देते हैं। आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारत पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। ये विकेटे सभी फॉर्मेट में मिलाकर लिए गए हैं।
कपिल देव
भारत पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव के नाम है। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 मैचों में 141 विकेट लिए हैं।
इमरान खान
पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इमरान ने भारत के खिलाफ खेलते हुए कुल 129 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 23.55 का रहा है।
अनिल कुंबले
जंबो नाम से मशहूर भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी फॉर्मेंट में कुल 135 विकेट झटके हैं। कुंबले के नाम पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 74 रन देकर 10 विकेट लेना का अटूट रिकॉर्ड भी दर्ज है।
वसीम अकरम
स्विंग मास्टर वसीम अकरम ने भारत के खिलाफ 60 मैचों में 26.74 की औसत से 105 विकेट लिए हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 96 रन देकर 5 विकेट लेना का रहा है।