इस साल अब तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं 5 भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट
इस साल अब तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं 5 भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2025 में कई क्रिकेटर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल अब तक किस-किस भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
Published : Aug 27, 2025 09:21 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 09:21 pm IST
1/5Image Source : GETTY
भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने 10 जनवरी 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया। वरुण का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्हें टीम इंडिया की तरफ से 9 टेस्ट और 9 ही वनडे मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2015 में खेला था।
2/5Image Source : GETTY
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 1 फरवरी 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए पंजाब के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला। 40 साल के साहा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 1353 रन बनाए।
3/5Image Source : Getty
भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने 6 जून 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। पीयूष चावला 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 में ICC वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 ODI और 7 T20I खेले और कुल 43 विकेट अपने नाम किए।
4/5Image Source : Getty
चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। पुजारा लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में खेला था। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए।
5/5Image Source : Getty
आर अश्विन ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब 27 अगस्त 2025 को IPL से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को त्याग दिया। इस तरह अश्विन के विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।