भारत के लिए इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी
IND vs ENG: इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता है, ऐसे में हम आपको उन भारतीय प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेली हैं।
Published : May 29, 2025 12:51 pm IST, Updated : May 29, 2025 12:51 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में जहां भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत होगी तो वहीं हम आपको अभी तक इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम है। द्रविड़ का लगभग हर देश में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड में राहुल द्रविड़ के टेस्ट रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 13 मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 68.80 के औसत से 1376 रन बनाने में जहां कामयाब हुए हैं तो वहीं उन्होंने कुल 3081 गेंदों का सामना किया है।
3/6Image Source : Getty
सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। सचिन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान इंग्लैंड में कुल 17 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्हें 30 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सचिन ने इस दौरान जहां 54.31 के औसत से 1575 रन बनाए तो वहीं 2917 गेंदों का सामना भी किया।
4/6Image Source : Getty
सुनील गावस्कर का टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड घर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन है। गावस्कर ने इंग्लैंड में कुल 16 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.14 के औसत से जहां 1152 रन बनाए हैं तो वहीं 2755 गेंदों का सामना किया है।
5/6Image Source : Getty
चेतेश्वर पुजारा भले ही पिछले काफी लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं लेकिन उनका बल्ले से इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा देखने को मिलता है। पुजारा ने इंग्लैंड में कुल 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 पारियों में 29 के औसत से 870 रन बनाए हैं तो वहीं उन्होंने 2270 गेंदों का सामना किया है।
6/6Image Source : Getty
गुंडप्पा विश्वनाथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के दौरान इंग्लैंड में कुल 13 मैच खेले और इसमें उन्हें 24 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। विश्वनाथ ने इस दौरान 39 के औसत से जहां 858 रन बनाए हैं तो वहीं उन्होंने कुल 2187 गेंदों का सामना भी किया है।