इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट में फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट में फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
IND vs ENG: भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, टीम इंडिया के लिए आगामी दौरा आसान नहीं रहने वाला है, जिसमें बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
Published : May 15, 2025 02:07 pm IST, Updated : May 15, 2025 02:07 pm IST
1/8Image Source : Getty
इंग्लैंड का दौरा करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में वहां स्विंग गेंदबाजी का सामना करने के लिए बल्लेबाजों को तकनीकी तौर पर खुद को साबित करना काफी बड़ी चुनौती होती है। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ भी देखने को मिलता है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम के कई प्लेयर्स ने इंग्लैंड के कठिन हालात में भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके बाद हम आपको टीम इंडिया के ऐसे प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सबसे टेस्ट में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है।
2/8Image Source : Getty
सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड में भी टेस्ट में अपने बल्ले का कमाल दिखाया है। तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान इंग्लैंड में कुल 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 54.31 के औसत से 1575 रन बनाएं हैं। इस दौरान सचिन ने कुल 12 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।
3/8Image Source : Getty
राहुल द्रविड़ की गिनती टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है। द्रविड़ ने इंग्लैंड में कुल 13 टेस्ट मैच अपने करियर के दौरान खेले हैं, जिसमें उन्हें 23 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उसमें वह 68.80 के औसत से जहां कुल 1376 रन बनाने में कामयाब हो सके तो वहीं उनके बल्ले से कुल 10 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां भी देखने को मिली।
4/8Image Source : Getty
सुनील गावस्कर का टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है। गावस्कर ने इंग्लैंड में कुल 16 टेस्ट मैच खेल और इसमें से उन्हें 28 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला, जिसमें उन्होंने 41.14 के औसत से कुल 1152 रन बनाएं हैं। गावस्कर के बल्ले से कुल 10 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां भी देखने को मिली हैं।
5/8Image Source : Getty
गुंडप्पा विश्वनाथ ने साल 1971 से लेकर 1982 के बीच इंग्लैंड में कुल 13 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनका बल्ले से प्रदर्शन बेहतरीन दिखा। विश्वनाथ ने 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39 के औसत से कुल 858 रन बनाएं हैं और इसमें उनके बल्ले से कुल 10 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां भी देखने को मिली हैं।
6/8Image Source : Getty
एमएस धोनी की गिनती जहां वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में की जाती है तो वहीं बल्लेबाजी में भी उनका कमाल देखने को मिला है। धोनी ने इंग्लैंड में कुल 12 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.04 के औसत से 778 रन बनाएं हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली हैं।
7/8Image Source : Getty
सौरव गांगुली जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ही इंग्लैंड में डेब्यू करते हुए की थी उनका बल्ला यहां पर जमकर बोलते हुए देखने को मिला है। गांगुली ने साल 1996 से लेकर 2007 तक इंग्लैंड में कुल 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 65.35 के औसत से कुल 915 रन बनाएं हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली हैं।
8/8Image Source : Getty
दिलीप वेंगसरकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान साल 1979 से लेकर 1990 तक इंग्लैंड में कुल 13 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान उन्हें 23 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने 48 के औसत से कुल 960 रन बनाएं हैं। वेंगसरकर के बल्ले से इंग्लैंड में कुल 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली हैं।