इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर से आगे है ये खिलाड़ी
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर से आगे है ये खिलाड़ी
भारत के 4 बल्लेबाज इंग्लैंड में 3 या उससे ज्यादा टेस्ट शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं।
Published : Jun 11, 2025 01:37 pm IST, Updated : Jun 11, 2025 01:37 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज प्लेयर खेलते हुए नहीं दिखेंगे। ऐसे में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। लेकिन इंग्लैंड में रन बनाना उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप-5 में रोहित और विराट जैसे बल्लेबाजों का नाम नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : Getty
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर है। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं। उनके आंकड़ों के बारे में बात की जाए तो द्रविड़ ने इंग्लैंड में कुल 13 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 23 पारियों में 68.80 के औसत से कुल 1376 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 217 रन रहा है। उन्होंने वहां 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।
3/6Image Source : Getty
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने इंग्लैंड में कुल 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड में कुल 17 टेस्ट मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 30 पारियों में 54.31 के औसत से 1575 रन बनाए। इंग्लैंड में उनका हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 193 रन का रहा है। इंग्लैंड में उनके नाम 8 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
4/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम इंग्लैंड में कुल 4 शतक दर्ज हैं। इंग्लैंड में उन्होंने अपने करियर के दौरान कुल 13 टेस्ट मैच खेले। 13 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में उन्होंने 48.00 के औसत से 960 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 157 रन रहा है और वह 4 अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे।
5/6Image Source : Getty
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट फॉर्मेट में 3 शतक लगाए हैं। गांगुली ने अपने करियर के दौरान इंग्लैंड में कुल 9 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 65.35 के औसत से 915 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 136 रन रहा है। इंग्लैंड में उनके नाम 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
6/6Image Source : Getty
सुनील गावस्कर का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। गावस्कर ने इंग्लैंड में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने इंग्लैंड में कुल 16 टेस्ट मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 28 पारियों में 41.14 के औसत से 1152 रन बनाए। इंग्लैंड में उन्होंने कुल 8 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 221 रन रहा है।