1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 1000 से अधिक रन

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 1000 से अधिक रन

Written By: Hitesh Jha
Published : Jun 17, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 01:44 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नए चक्र का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया WTC 2025-27 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। पिछले WTC चक्र में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, यही वजह है कि टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। पिछले WTC में कई टेस्ट मैचों में भारत के बल्लेबाजों ने निराश किया था। WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बात करें तो वहां सिर्फ एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने टीम के लिए 1000 से अधिक रन बनाए हैं। हम आपको बताएंगे कि पिछले WTC चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।
1/6 Image Source : Getty

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल ने इस चक्र में कुल 19 टेस्ट मैच खेले, जहां उन्होंने 52.88 के औसत से कुल 1798 रन बनाए। उनके बल्ले से ये भी रन 65.66 के स्ट्राइक रेट से आए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ दिए। वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए। WTC 2025-27 में भी फैंस को उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।
2/6 Image Source : Getty

दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम है। गिल ने WTC के पिछले चक्र में कुल 16 टेस्ट मैच खेले, जहां उन्होंने 29 पारियों में 37.38 के औसत और 61.48 के स्ट्राइक रेट से 972 रन बनाए। इस दौरान गिल तीन शतक और इतने ही अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। आगामी WTC चक्र में अगर टीम इंडिया को अच्छा करना है तो ऐसे में गिल का रन बेहद जरूरी होगा।
3/6 Image Source : Getty

भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। WTC 2023-25 में रोहित ने 17 मैचों में 862 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 61.18 और औसत 28.80 का रहा। रोहित ने कुछ दिनों पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह इस फॉर्मेट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे ऐसे में उनके आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
4/6 Image Source : Getty

रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली ने भी कुछ दिनों पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। विराट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC 2023-25 में 14 मैच खेले, जहां उन्होंने 25 पारियों में 32.65 के औसत से 751 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट 58.30 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले। लेकिन अब उनके आंकड़ों में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
5/6 Image Source : Getty

ऋषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले WTC चक्र में 10 मैच खेले, जहां उन्होंने 19 पारियों में 677 रन बनाए। पंत ने ये सभी रन 37.61 के औसत और 73.58 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान वह सिर्फ एक शतक और चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। WTC 2025-27 में वह इससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement