Published : Nov 06, 2024 01:27 pm IST, Updated : Nov 06, 2024 01:27 pm IST
1/7Image Source : IPLT20.COM
BCCI ने 5 नवंबर को IPL के ऑक्शन को लेकर बड़ा ऐलान किया। BCCI ने बताया कि इस बार ऑक्शन का आयोजन भारत के बाहर यानी विदेशी धरती पर होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले सऊदी अरब के शहर जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन होगा जिसके लिए 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है। आइए जानते हैं अब तक किस-किस शहर में हुआ है IPL ऑक्शन।
2/7Image Source : IPLT20.COM
मुंबई 2 बार IPL ऑक्शन की मेजबानी कर चुका है। इस शहर के नाम पहला IPL ऑक्शन आयोजित करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2008 में पहली बार मुंबई में ही IPL के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इसके बाद 2010 में भी यहीं ऑक्शन देखने को मिला। 14 साल का लंबा वक्त बीत चुका है और अब इस शहर को तीसरी बार ऑक्शन आयोजित करने का इंतजार है।
3/7Image Source : IPLT20.COM
मुंबई की तरह चेन्नई के नाम भी दो बार IPL ऑक्शन आयोजित करने का रिकॉर्ड है। साल 2013 में यहां पहली बार IPL का ऑक्शन हुआ था। इस ऑक्शन के बाद चेन्नई को दूसरे ऑक्शन के लिए 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। दूसरी बार यहां साल 202 में ऑक्शन आयोजित हुआ।
4/7Image Source : iplt20.com
इसके अलावा गोवा (2009), जयपुर (2019), कोलकाता (2020) और कोच्चि (2023) में भी एक-एक बार IPL के ऑक्शन का आयोजन हुआ। हालांकि भारत में अब तक जितने भी मेगा ऑक्शन हुए हैं, वो सभी बेंगलुरु में आयोजित हुए हैं। 2011, 2014, 2018 और 2022 के मेगा ऑक्शन की मेजबानी बेंगलुरु ने की थी।
5/7Image Source : IPLT20.COM
भारत के बाहर पहली बार साल 2024 में IPL ऑक्शन का आयोजन हुआ था। ये ऑक्शन संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के शहर दुबई में हुआ था। ये ऑक्शन कई मायनों में खास रहा। पहली बार IPL की धमक भारत के बाहर देखने को मिली।
6/7Image Source : IPLT20.COM
IPL के इतिहास में यह लगातार दूसरा साल होगा जब IPL का ऑक्शन विदेश में होगा। IPL 2024 से पहले पिछला पिछला ऑक्शन दुबई में हुआ था। यही नहीं, विदेशी धरती पर पहली बार IPL का मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।
7/7Image Source : IPLT20.COM
IPL ऑक्शन का सबसे ज्यादा आयोजन बेंगलुरु में हुआ है। इस शहर में 8 बार IPL ऑक्शन हो चुका है। यहां पहली बार 2011 में मेगा ऑक्शन हुआ था। इसके बाद 2012 का ऑक्शन भी इसी शहर में हुआ। इसके बाद साल 2014 से 2018 के बीच लगातार 5 बार ऑक्शन हुआ। इसमें 2 मेगा ऑक्शन भी शामिल थे। आखिरी बार बेंगलुरु में 2022 का मेगा ऑक्शन आयोजित हुआ था।