आईपीएल इतिहास में किसने जड़ी है सबसे तेज सेंचुरी, वैभव सूर्यवंशी नंबर दो पर
आईपीएल इतिहास में किसने जड़ी है सबसे तेज सेंचुरी, वैभव सूर्यवंशी नंबर दो पर
आईपीएल नया सीजन जल्द ही शुरू होगा। इस वक्त इसकी तैयारी चल रही है। इस बीच आपको कुछ अनोखे और बड़े आईपीएल कीर्तिमानों के बारे में पता होना चाहिए। क्या आपको जानकारी है कि आईपीएल इतिहास का सबसे शतक किसने और कब लगाया था। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी नंबर दो पर आते हैं।
Published : Mar 24, 2026 06:41 pm IST, Updated : Mar 24, 2026 06:41 pm IST
1/6Image Source : ap
आईपीएल नया सीजन जल्द ही शुरू होगा। इस वक्त इसकी तैयारी चल रही है। इस बीच आपको कुछ अनोखे और बड़े आईपीएल कीर्तिमानों के बारे में पता होना चाहिए। क्या आपको जानकारी है कि आईपीएल इतिहास का सबसे शतक किसने और कब लगाया था। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी नंबर दो पर आते हैं।
2/6Image Source : afp
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ केवल 30 बॉल पर शतक ठोक दिया था। ये कीर्तिमान इतना वक्त होने के बाद भी टूटा नहीं है। गेल ने इस पारी में नाबाद 175 रन बनाए थे, ये भी एक रिकॉर्ड है।
3/6Image Source : pti
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। वैभव ने साल 2025 यानी पिछले ही आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 बॉल पर शतक ठोक दिया था। वे आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे तेज और सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं। इस साल भी वे राजस्थान के लिए खेलेंगे, उनके खेल पर सभी की नजर रहेगी।
4/6Image Source : pti
साल 2010 के आईपीएल में यूसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 37 बॉल पर शतक लगाने का काम किया था। करीब 15 साल बाद वैभव ने जाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा है। यूसुफ पठान भारत के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन काफी कम मौके उन्हें मिले। इसके अलावा वे बीच बीच में कोई ना कोई टी20 लीग खेलते रहते हैं।
5/6Image Source : AP
हेनरिक क्लासेन का भी नाम इस लिस्ट में आता है। क्लासेन ने भी 37 बॉल पर आईपीएल में शतक लगाया है। उन्होंने ये काम साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ किया था। इस बार भी क्लासेन एसआरएच के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
6/6Image Source : AP
डेविड मिलर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने साल 2013 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 38 बॉल पर शतक लगाया था। हालांकि ये काफी पहले की बात है, अब की बात करें तो डेविड मिलर अब इस साल दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बीच बीच में वे कई टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।