Published : May 04, 2025 11:48 am IST, Updated : May 04, 2025 11:48 am IST
1/7Image Source : Getty
टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है, लेकिन इसमें गेंदबाज भी अपनी अहमियत को साबित करने में कामयाब रहे हैं। आईपीएल में जहां पिछले कुछ सीजन से टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर काफी आसानी से बनाते हुए दिख रही हैं तो वहीं कुछ गेंदबाज अभी भी ऐसे हैं जिनके खिलाफ बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना आसान नहीं रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसे टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में अब तक जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।
2/7Image Source : Getty
आईपीएल में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम है, जिन्होंने 82 जीते हुए मुकाबलों में 18.76 के औसत से कुल 125 विकेट अपने नाम किए हैं। चहल का इस दौरान इकॉनमी रेट जहां 7.82 का रहा है तो वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा है।
3/7Image Source : Getty
लसिथ मलिंगा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के साथ आईपीएल के भी महान गेंदबाजों में की जाती है। मलिंगा जो लंबे समय तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज रहे वह अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मलिंगा ने 73 जीते हुए मैचों में 15.94 के औसत से 122 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट जहां 6.92 का रहा तो वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट था।
4/7Image Source : Getty
आईपीएल के बेहतरीन ऑलराउंडर प्लेयर्स में से एक माने जाने वाले रवींद्र जडेजा का इस टी20 लीग में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। जडेजा ने अब तक 137 जीते हुए मैचों में कुल 117 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत 23.52 का देखने को मिला है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जहां 16 रन देकर 5 विकेट है तो इकॉनमी रेट 7.22 का रहा है।
5/7Image Source : Getty
सुनील नारायण जिनकी गेंदों को अभी भी बल्लेबाजों को समझना काफी मुश्किल है वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। नारायण ने आईपीएल में 103 जीते हुए मैचों में 22.35 के औसत से कुल 117 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जहां 13 रन देकर 4 विकेट है तो इकॉनमी रेट 6.54 का रहा है।
6/7Image Source : PTI
रविचंद्रन अश्विन का नाम भी इस लिस्ट में टॉप-5 प्लेयर्स में शामिल है, जिन्होंने 116 जीते हुए मैचों में 25.03 के औसत से 115 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन का इकॉनमी रेट जहां 6.70 का रहा है तो वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट है।
7/7Image Source : Getty
इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर ड्वेन ब्रावो काबिज हैं, जिन्होंने 93 जीते हुए मैचों में 21.83 के औसत से कुल 115 विकेट हासिल किए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जहां 22 रन देकर 4 विकेट है तो वहीं उनका इकॉनमी रेट 8.03 का रहा है।