ईशान किशन बनाम संजू सैमसन, 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम संजू सैमसन, 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम में वापसी के बाद से ईशान किशन ने जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल दिखाया है उसके बाद से उनको प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी तुलना कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिली है।
Published : Sep 09, 2026 12:27 pm IST, Updated : Sep 09, 2026 12:27 pm IST
1/6Image Source : AP
ईशान किशन जो मौजूदा समय में आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं उन्होंने स्क्वाड में वापसी के बाद से जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसकी तारीफ हर जगह देखने को मिली है। ईशान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में भी वापसी करने में कामयाब रहे। ऐसे में उनकी तुलना दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती रहती है, जिसमें हम आपको ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों के टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दोनों ही खिलाड़ी अभी टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं।
2/6Image Source : AP
ईशान किशन ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 55 मुकाबले खेले हैं, जबकि संजू सैमसन 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और संजू सैमसन का 55-55 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 55 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.77 के औसत से 1608 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 47 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24.37 के औसत से 1048 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें दोनों अकेले दम पर मुकाबले को पलटने की क्षमता रखते हैं। ईशान किशन के बल्ले से 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। संजू सैमसन का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में तीन शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
ईशान किशन जो काफी आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाते हुए दिखते हैं उनका 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें ईशान ने 77 छक्के तो 165 चौके लगाए हैं। संजू सैमसन का 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने 59 छक्के और 84 चौके लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
ईशान किशन का 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 103 रनों की पारी है। वहीं इस मामले में संजू सैमसन को लेकर बात की जाए तो उनका 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रनों का रहा है।
6/6Image Source : AP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों का 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें अधिक अंतर देखने को नहीं मिलता है। ईशान किशन का जहां 146.31 का स्ट्राइक रेट रहा है तो वहीं संजू सैमसन का 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 147.6 का रहा है।