जसप्रीत बुमराह बनाम राशिद खान, 70 टी20 मैचों के बाद दोनों का था ऐसा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम राशिद खान, 70 टी20 मैचों के बाद दोनों का था ऐसा रिकॉर्ड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में एशिया कप के दौरान वह कैसा प्रदर्शन करते हैं उसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Sep 10, 2025 02:53 pm IST, Updated : Sep 10, 2025 02:53 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के मामले में जहां भारतीय टीम बॉलर जसप्रीत बुमराह का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होता है तो वहीं ऐसा ही कुछ स्पिन गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान के सामने भी देखने को मिलता है। दोनों ही गेंदबाज अपने दिन पर अकेले मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में एशिया कप 2025 में इन दोनों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। हम आपको जसप्रीत बुमराह और राशिद खान की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने जहां अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 70 मैच खेले हैं तो वहीं राशिद खान 101 मैच खेल चुके हैं, ऐसे में दोनों प्लेयर्स का 70-70 टी20 मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें बुमराह ने 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.74 के औसत से कुल 89 विकेट हासिल किए हैं। वहीं राशिद खान ने 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.93 के औसत से 118 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 7 रन देकर तीन विकेट है। अफगानिस्तान टीम के टी20 कप्तान राशिद खान का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 रन देकर 5 विकेट था।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए जो काफी अहम होता है वह सिर्फ 6.28 का है। वहीं राशिद खान का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 6.21 का था जिसमें दोनों का काफी इस मामले में बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिलता है।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी अब तक किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 बार 5 विकेट हॉल लिया था।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और राशिद खान का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद किस प्लेयर ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके तो उस मामले में बुमराह साफतौर पर काफी आगे दिखाई देते हैं। बुमराह ने जहां 12 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं राशिद खान सिर्फ एक मेडन ओवर फेंकने में कामयाब हो सके।