जसप्रीत बुमराह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड, 48 टेस्ट मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड, 48 टेस्ट मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पांच मैचों की सीरीज में वह सिर्फ तीन मैच खेल पाए।
Published : Aug 03, 2025 01:00 pm IST, Updated : Aug 03, 2025 01:00 pm IST
1/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह मॉडर्न डे क्रिकेट में दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। चाहे फॉर्मेट कोई भी हो जब भी बुमराह के हाथ में गेंद होती है टीम के कप्तान और फैंस उनसे विकेट की उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं। हाल ही में वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखे थे। वहां उन्होंने तीन मैच खेले और 14 विकेट निकाले थे। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि जसप्रीत बुमराह और स्टुअर्ट ब्रॉड का 48 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने टेस्ट डेब्यू साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। वह तब से लेकर अब तक 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की बात करें उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2007 में किया था। ब्रॉड अपने टेस्ट करियर में 167 मैच खेलने में कामयाब रहे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अब तक 48 मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.82 के औसत से कुल 219 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 48 टेस्ट मैचों में 87 पारियों में 31.16 के औसत से कुल 161 विकेट हासिल किए थे। विकेट लेने के मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड बुमराह से काफी पीछे थे।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 48 टेस्ट मैचों में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने 48 टेस्ट मैचों में 8 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। यहां भी ब्रॉड की तुलना में बुमराह आगे हैं।
5/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ स्टुअर्ट ब्रॉड का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 72 रन देकर 7 विकेट था।
6/6Image Source : Getty
सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह काफी आगे हैं। बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 366 मेडन ओवर फेंके हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 48 टेस्ट में कुल 364 मेडन ओवर फेंके थे।