Published : Jul 13, 2025 01:34 pm IST, Updated : Jul 13, 2025 01:36 pm IST
1/5Image Source : Getty
केएल राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़ा और SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए। आइए जानते हैं SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाजों के बारें में...
2/5Image Source : Getty
SENA देशों में मुरली विजय चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। मुरली विजय ने 2010 से 2018 के बीच 21 टेस्ट मैचों की 42 पारियों में 30.59 के औसत से 1285 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
3/5Image Source : Getty
वीरेंद्र सहवाग SENA देशों में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2002 से 2012 तक 27 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेले। इस दौरान उन्होंने 32.12 के औसत से 1574 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
4/5Image Source : Getty
इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद SENA देशों में दूसरे सबसे सफल भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 1608 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका औसत 36.54 का है। उनके बल्ले से अब तक 6 शतक और 5 अर्धशतक आ चुके हैं।
5/5Image Source : Getty
SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर हैं। सुनील गावस्कर ने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में कुल मिलाकर 32 टेस्ट मैच खेले और 44.80 के शानदार औसत से 2464 रन बनाए। इसमें 8 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान वह 2 बार नाबाद लौटे।