Published : Feb 26, 2026 11:12 am IST, Updated : Feb 26, 2026 11:12 am IST
1/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां लिस्ट में सिर्फ 14 प्लेयर्स का नाम है। वहीं जब बात करते हैं टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की तो वहां लिस्ट में सिर्फ चार प्लेयर्स का नाम शामिल है। इस बीच हम आपको उन 4 प्लेयर्स के नाम बताएंगे कि जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज में शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में एक भी भारतीय प्लेयर्स का नाम शामिल नहीं है।
2/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज में शतक लगाने का रिकॉर्ड सबसे पहले इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने बनाया था। हेल्स ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 116 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 64 गेंदों में ये पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए थे। उनकी इसी पारी के बदौलत इंग्लैंड ने उस मैच में 190 रन का टारगेट 19.2 ओवर में हासिल किया था और 6 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
3/5Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। उस मुकाबले में उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 11 सिक्स लगाए थे। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 183 रन के टारगेट को 18.1 ओवर में हासिल किया था और मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम किया था।
4/5Image Source : AP
श्रीलंका के पथुम निसंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में रन चेज करते हुए शतक लगाया था। इस मैच में निसंका ने 52 गेंदों में शतक लगाया था और इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए थे। श्रीलंका ने इस मुकाबले में 182 रन का टारगेट हासिल किया था और 8 विकेट से मैच जीता था। निसंका ने इस मैच में श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
5/5Image Source : AP
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रन चेज करते हुए बेहतरीन शतक लगाया था। ब्रूक ने इस मैच में 51 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। इस पारी में ब्रूक ने 10 चौका और चार छक्का लगाया था। इसी पारी के बदौलत इस मैच में इंग्लैंड ने 166 रन का टारगेट हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ब्रूक को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।