T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, सिर्फ दो के नाम शतक
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, सिर्फ दो के नाम शतक
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर कनाडा के बल्लेबाज का नाम है। टॉप-5 में एक भी भारतीय का नाम नहीं है।
Published : Feb 17, 2026 06:27 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 08:04 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 20256 में अभी तक 32 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान जारी वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां कनाडा के युवराज सामरा का नाम टॉप पर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 110 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 65 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने ;लगभग 170 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।
2/5Image Source : AP
इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका का है। निसंका ने इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 52 गेंदों में शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.12 का रहा। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले श्रीलंका के तीसरे बल्लेबाज बने।
3/5Image Source : AP
आयरलैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। टकर ने इस वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 184.31 की स्ट्राइक रेट से 51 बॉल में नाबाद 94 रन बनाए। इस मुकाबले में उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह 6 रन दूर रह गए।
4/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली थी और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211.90 का रहा था। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए थे।
5/5Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 44 बॉल पर 86 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। आपको बता दें कि टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कोई भी भारतीय मौजूद नहीं है।