वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, टॉप पर है ये दिग्गज खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, टॉप पर है ये दिग्गज खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो वहां जो रूट का नाम टॉप पर है। टॉप-5 की इस लिस्ट में तीन नाम ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स का है।
Published : Jun 09, 2025 02:23 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 02:24 pm IST
1/6Image Source : Getty
11 जून से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) का फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जिनसे सभी को काफी उम्मीदें होंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक तक कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक WTC में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : Getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है। इस अंग्रेज बल्लेबाज ने अब तक 64 मैचों की 117 पारियों में 51.80 के औसत से 5543 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतक और 18 शतकीय पारी देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 52 मैचों की 94 पारियों में 48.67 के औसत से 4186 रन बनाए हैं। लाबुशेन ने इस दौरान 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 52.12 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
4/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम है। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां भी उन्होंने 52 मैचों की 89 पारियों में 50.90 के औसत से 4072 रन बनाए हैं। स्मिथ ने इस दौरान 13 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 50.86 का रहा है।
5/6Image Source : Getty
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 53 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 3312 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.21 और स्ट्राइक रेट 61.48 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 17 अर्धशतक और 7 शतक लगाए हैं।
6/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 39 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 48.69 के औसत से 3165 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 47.99 का रहा है। ख्वाजा ने अब तक WTC में 8 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।