क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो अटूट होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रिकॉर्ड है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम है। जी हां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 135 मीटर लंबा छक्का लगाया था, यह रिकॉर्ड आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। आइए जानते हैं क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में -
युवराज सिंह
भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने करियर का सबसे लंबा छक्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप में लगाया था। उस मैच में युवी ने 30 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली और उस दौरान युवराज ने ब्रेट ली की एक गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 476 छक्कें दर्ज है। अफरीदी ने कई बार 100 मीटर से लंबे छक्के भी लगाए हैं, लेकिन अफरीदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2013 में तीसरे वनडे मैच में अपने करियर का सबसे लंबा छक्का लगाया था। यह छक्का उन्होंने 120 मीटर लंबा मारा था।
मार्क वॉ
ऑस्ट्रेलिया के स्टाइलिश बल्लेबाज मार्क वॉ भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। वॉ ने 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में डेनियल विटोरी की गेंद पर 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। गप्टिल ने 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए एक टी20 मैच में 127 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी के नाम सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। ली ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच में स्टेडियम की छत के ऊपर से छक्का लगाया था। बताया जाता है यह छक्का 130 से 135 मीटर के बीच था।