T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में हैं दो भारतीय खिलाड़ी
T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में हैं दो भारतीय खिलाड़ी
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके किस बल्लेबाज ने लगाए हैं, क्या आपको ये बात पता है। नहीं पता है तो हम बताते हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, लेकिन इससे पहले ये जान लीजिए कि इसमें भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज भी हैं। हालांकि अब वे इस फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं।
Published : Sep 04, 2026 05:33 pm IST, Updated : Sep 04, 2026 05:33 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके किस बल्लेबाज ने लगाए हैं, क्या आपको ये बात पता है। नहीं पता है तो हम बताते हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, लेकिन इससे पहले ये जान लीजिए कि इसमें भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज भी हैं। हालांकि अब वे इस फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं। हम बात रहे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली की। चलिए तो टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करते हैं।
2/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। उन्होंने अब तक 145 मैच खेलकर 477 चौके लगाए हैं। बाबर आजम के नाम इस फॉर्मेट में 80 छक्के भी हैं। बीच में वे इस टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब फिर से टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने शुरू कर दिए हैं।
3/6Image Source : getty
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 163 मैच खेलकर 449 चौके लगाए हैं। वे इस फॉर्मेट में 450 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने से महज एक बाउंड्री दूर हैं। पॉल ने 141 छक्के लगाने का काम किया है।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान रहे जॉस बटलर की बात करें तो उन्होंने अब तक 160 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 389 चौके लगाए हैं। उनके नाम 186 छक्के हैं। वे अभी खेल रहे हैं और हो सकता है कि जल्द ही अपने 400 चौके भी पूरे कर लें। फिलहाल तो वे इस लिस्ट में नंबर 3 पर आते हैं।
5/6Image Source : ap
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, लेकिन वे इस लिस्ट में अभी भी नंबर 4 पर बने हुए हैं। रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 383 चौके लगाए हैं। उनके नाम 205 सिक्स दर्ज हैं।
6/6Image Source : ap
विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 369 चौके लगाए हैं। उन्होंने भी साल 2024 में ही टी20 विश्व कप जीतकर इस फॉर्मेट को छोड़ दिया था। उन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। वे लिस्ट में फिलहाल नंबर 5 पर हैं।