WTC में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक? एक बल्लेबाज के नाम 19 सेंचुरी
WTC में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक? एक बल्लेबाज के नाम 19 सेंचुरी
WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले लगातार जारी हैं। हर मैच के बाद अंक तालिका भी बदल रही है। इस बीच हम आपके लिए इसी के कुछ नए रिकॉर्ड लेकर आए हैं। क्या आपको पता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजो के बारे में बताते हैं।
Published : Jul 15, 2025 05:21 pm IST, Updated : Jul 15, 2025 05:21 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले लगातार जारी हैं। हर मैच के बाद अंक तालिका भी बदल रही है। इस बीच हम आपके लिए इसी के कुछ नए रिकॉर्ड लेकर आए हैं। क्या आपको पता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजो के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : getty
साल 2019 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला खेला गया था, तब से लेकर अब तक जो रूट ने इसमें सबसे ज्यादा शतक लगाने का काम किया है। जो रूट ने अब तक 67 मैचों में 19 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने 5700 से ज्यादा रन भी बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
3/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 55 मैच खेलकर अब तक 13 शतक लगाने का काम किया है। स्टीव स्मिथ ने अब तक चार हजार से ज्यादा रन इस टूर्नामेंट में लगाए हैं। उनके आंकड़े भी काफी अच्छे नजर आते हैं।
4/6Image Source : getty
केन विलियमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। केन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 28 मैच खेलकर 11 शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2800 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि अभी वे अपनी टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके आंकड़े काफी कमाल के हैं।
5/6Image Source : getty
मार्नस लाबुशेन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 53 मैच खेलकर 11 शतक लगाए हैं। अभी तो हालांकि उनका बल्ला उस तरह से नहीं चल रहा है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं, लेकिन फिर भी उनके आंकड़े लाजवाब हैं।
6/6Image Source : getty
रोहित शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में आता है। रोहित ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 9 शतक लगाए हैं। रोहित के नाम 2700 से अधिक रन हैं। हालांकि अब तो रोहित शर्मा टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, इसलिए इस फॉर्मेट और टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।