इंटरनेशनल क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक? ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक? ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। ये बात तो सभी को रटी हुई है कि सचिन ने 100 शतक लगाए हैं, लेकिन इसके बाद कौन है और उसके नाम कितनी सेंचुरी हैं, ये शायद आपको पता नहीं होगा। तो चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Published : Jul 11, 2025 06:17 pm IST, Updated : Jul 11, 2025 06:17 pm IST
1/6Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। ये बात तो सभी को रटी हुई है कि सचिन ने 100 शतक लगाए हैं, लेकिन इसके बाद कौन है और उसके नाम कितनी सेंचुरी हैं, ये शायद आपको पता नहीं होगा। तो चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट से मतलब यहां पर टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल से है। सचिन तेंदुलकर ने 664 टेस्ट मैच खेलकर 100 शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान 34,357 रन बनाए हैं। उनके नाम 164 अर्धशतक भी हैं। सचिन की बराबरी तक कोई दूसरा पहुंच पाएगा, इस बात की संभावना काफी कम है।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने अब तक 550 इंटरनेशनल मैच खेलकर 82 शतक लगाए हैं। कोहली ने 143 अर्धशतक लगाने का भी काम किया है। उनके नाम 27,599 रन दर्ज हैं। विराट कोहली अभी वनडे क्रिकेट तो खेल रहे हैं, लेकिन टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से वे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
4/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो वे इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। पोंटिंग ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 560 मुकाबले खेलेकर 71 शतक लगाए हैं। पोंटिंग के नाम 27,483 रन दर्ज हैं। उन्होंने 146 अर्धशतक लगाने का भी काम किया है।
5/6Image Source : getty
कुमार संगकारा की बात करें तो वे नंबर चार पर आते हैं। श्रीलंका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 594 मैच खेलकर 63 शतक लगाए हैं। कुमार संगकारा ने साल 2000 से लेकर 2015 तक लगातार क्रिकेट खेला और इस दौरान उनके नाम 28,016 रन दर्ज हैं। संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 153 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
जैक कैलिस इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले कैलिस ने अपने करियर के दौरान 519 इंटरनेशनल मैच खेलकर 62 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने 25 हजार से ज्यादा रन इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं। कैलिस के नाम 149 अर्धशतक आते हैं।