इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान, इन्होंने बनाए 5 हजार से अधिक रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान, इन्होंने बनाए 5 हजार से अधिक रन
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी तो एक से एक दिग्गज ने की है। लेकिन बहुत कम खिलाड़ी ऐसे रहे, जो इस दौरान रन भी बनाते रहे। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में केवल 5 ही कप्तान अब तक ऐसे हैं, जो अपनी कप्तानी में 5000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
Published : Jul 15, 2024 05:50 pm IST, Updated : Jul 15, 2024 05:50 pm IST
1/5Image Source : getty
विराट कोहली इस मामले में नंबर एक पर हैं। भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने 12883 रन बनाए हैं। यहां हम तीनों फॉर्मेट के रन जोड़कर बता रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 213 मैचों में कप्तानी करते हुए 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 58 अर्धशतक आए हैं।
2/5Image Source : getty
एमएस धोनी इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। भारत के लिए 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान 11207 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 शतक और 71 अर्धशतक अपनी कप्तानी में ही लगाने में कायमाबी हासिल की है। केवल यही दो खिलाड़ी हैं जो बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 10 हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं।
3/5Image Source : getty
इसके बाद नंबर आता है मोहम्मद अजहरुद्दीन का। भारत के लिए साल 1990 से लेकर 1999 तक कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन ने 221 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है और इस दौरान उन्होंने 8095 रन बनाए हैं। इस दौरान अजहर ने 13 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।
4/5Image Source : getty
सौरव गांगुली का नाम इसके बाद आता है। सौरव गांगुली ने कुल 195 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 7643 रन आए हैं। सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी में 16 शतक और 43 अर्धशतक लगाने का भी काम किया है।
5/5Image Source : getty
रोहित शर्मा भी अब तक बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 123 मैचों में कप्तानी करते हुए 5042 रन बनाए हैं। रोहित ने इस दौरान 11 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। बाकी और कोई भी कप्तान भारत के लिए 5 हजार से ज्यादा रन नहीं बना पाया है।