WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 5 हजार से अधिक
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 5 हजार से अधिक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र अब शुरू हो चुका है। कुछ मुकाबले भी हो चुके हैं। अब एक नजर इस बात पर डाली जानी चाहिए कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Published : Jul 08, 2025 04:48 pm IST, Updated : Jul 08, 2025 04:48 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र अब शुरू हो चुका है। कुछ मुकाबले भी हो चुके हैं। अब एक नजर इस बात पर डाली जानी चाहिए कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 66 मैच खेलकर 5652 रन बनाए हैं। उनके नाम 18 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं। वे इस टूर्नामेंट में पांच हजार से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं।
3/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बराबर रन हैं, लेकिन औसत स्मिथ का बेहतर है, इसलिए वे नंबर दो पर हैं। स्टीव स्मिथ ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 54 मैच खेलकर 4225 रन बनाए हैं। उनके नाम 13 शतक और 19 अर्धशतक हैं। स्टीव स्मिथ का औसत 50.29 का है।
4/6Image Source : getty
लिस्ट में तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन हैं, रन तो उनके भी 4225 हैं, लेकिन औसत में वे मात खा गए हैं। मार्नस लाबुशेन ने 53 मैच खेलकर इतने रन बनाए हैं। मार्नस का औसत 48.01 का है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाने का काम किया है।
5/6Image Source : getty
बेन स्टोक्स की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर तीन पर आ गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 55 मैच खेलकर 3398 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.53 का है। बेन स्टोक्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 7 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
ट्रेविस हेड अब लिस्ट में नंबर पांच पर चले गए हैं। हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 51 मैच खेलकर 3264 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 40.80 के औसत से बनाए हैं। ट्रेविस हेड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 8 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं।