आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रही टॉपर्स की लिस्ट
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रही टॉपर्स की लिस्ट
आईपीएल की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन तो अगले साल होगा, लेकिन इसकी नीलामी 16 दिसंबर को होने जा रही है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर जरूर डालनी चाहिए कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Dec 15, 2025 06:29 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 06:29 pm IST
1/6Image Source : getty
आईपीएल की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन तो अगले साल होगा, लेकिन इसकी नीलामी 16 दिसंबर को होने जा रही है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर जरूर डालनी चाहिए कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : pti
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक 267 मैच खेलकर 8661 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम आईपीएल में छह शतक और 63 अर्धशतक हैं। इस बार भी कोहली आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
3/6Image Source : ap
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 272 मैच खेलकर 7046 रन बनाए हैं। रोहित के नाम आईपीएल में दो शतक और 47 अर्धशतक हैं। अब वे कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन इस बार भी वे मुंबई इंडियंस के लिए ये टूर्नामेंट खेलते हुए दिखाई देंगे।
4/6Image Source : pti
शिखर धवन की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं। शिखर धवन ने 222 आईपीएल मैच खेलकर 6769 रन बनाने का काम किया है। शिखर धवन ने दो शतक और 51 अर्धशतक इस टूर्नामेंट में लगाए हैं। अब वे आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
5/6Image Source : pti
डेविड वार्नर नंबर चार पर आते हैं। डेविड वार्नर ने 184 आईपीएल मैच खेलकर 6565 रन बनाए हैं। वार्नर के नाम चार शतक और 61 अर्धशतक दर्ज हैं। डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। हालांकि अब वे आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
6/6Image Source : pti
सुरेश रैना इस लिस्ट में नंबर पांच पर हैं। सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैच खेलकर 5528 रन बनाने का काम किया है। उनके नाम एक शतक और 39 अर्धशतक हैं। सुरेश रैना भी आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं, यानी वे इस बार भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।