टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से अब इतने रन पीछे जो रूट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से अब इतने रन पीछे जो रूट
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। हालांकि, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट महान सचिन से अब थोड़े ही रन पीछे हैं। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Jun 16, 2026 12:51 pm IST, Updated : Jun 16, 2026 12:51 pm IST
1/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। हालांकि, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट महान सचिन से अब थोड़े ही रन पीछे हैं। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AP
भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल द्रविड़ ने साल 1996 से 2012 के बीच कुल 164 टेस्ट मैचों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 286 पारियों में 52.31 के शानदार औसत से 13288 रन बनाए। उनके बल्ले से 36 शतक और 63 अर्धशतक भी आए।
3/6Image Source : PTI
साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 13289 रन बनाए, जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग तीसरे पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 51.85 के शानदार औसत से 13378 रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक भी जड़े।
5/6Image Source : AP
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 164 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में शिरकत की है। इस दौरान उनके बल्ले से 13952 रन आए हैं। उनका औसत 50 से ज्यादा का है। जो रूट की निगाहें अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर टिकी हैं।
6/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.78 के शानदार औसत से 15921 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन और रूट के बीच अब सिर्फ 1969 रनों का अंतर बचा है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।