टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत 100 के करीब पहुंचे
टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत 100 के करीब पहुंचे
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत ज्यादा रन तो नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने एक छक्का जरूर लगाया। इसके साथ ही टेस्ट में उनके सिक्स की संख्या और बढ़ गई है। इस बीच एक नजर उन भारतीय खिलाड़ियों पर डाली जानी चाहिए, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Published : Nov 24, 2025 05:43 pm IST, Updated : Nov 24, 2025 05:43 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत ज्यादा रन तो नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने एक छक्का जरूर लगाया। इसके साथ ही टेस्ट में उनके सिक्स की संख्या और बढ़ गई है। इस बीच एक नजर उन भारतीय खिलाड़ियों पर डाली जानी चाहिए, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। उन्होंने अब तक केवल 49 टेस्ट खेलकर ही 93 सिक्स इस फॉर्मेट में लगा दिए हैं। अब वे जल्द ही भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट में भारत के लिए 100 सिक्स लगाने का काम किया है। हालांकि इसी सीरीज के दौरान वे शायद ऐसा नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर सीरीज में इस मुकाम तक जरूर पहुंच जाएंगे।
3/6Image Source : getty
भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग काफी वक्त तक इस मामले में नंबर वन रहे, लेकिन अब वे दूसरे नंबर पर चले गए हैं। सहवाग ने अपने करियर के दौरान 103 टेस्ट खेलकर 90 सिक्स लगाने का काम किया है। साल 2013 में ही वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया था। उसके बाद अब जाकर कोई बल्लेबाज उनसे आगे निकल पाया है।
4/6Image Source : pti
रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेलकर 88 छक्के लगाए हैं। इसी साल उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था। इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले रोहित ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब वे केवल वनडे ही खेल रहे हैं।
5/6Image Source : ap
रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। जडेजा ने अब तक 89 टेस्ट खेलकर 80 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगा दिए हैं। वे भी जल्द ही 90 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो सकते हैं। जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी वे टेस्ट खेल रहे हैं।
6/6Image Source : getty
एमएस धोनी की बात जाए तो उनका नाम इस लिस्ट में नंबर पांच पर आता है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेलकर 78 सिक्स लगाए हैं। धोनी ने टेस्ट से तो साल 2014 में ही रिटायरमेंट ले लिय था, लेकिन साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। हालांकि अभी वे आईपीएल खेल रहे हैं।