वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर
वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर
रोहित शर्मा जल्द ही फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसमें रोहित नजर आएंगे। इसके लिए अभी टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे खेलेंगे।
Published : Nov 17, 2025 05:52 pm IST, Updated : Nov 17, 2025 05:52 pm IST
1/6Image Source : ap
रोहित शर्मा जल्द ही फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसमें रोहित नजर आएंगे। इसके लिए अभी टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे खेलेंगे। इस बीच इस सीरीज में रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
2/6Image Source : getty
वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज अभी पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 398 मैच खेलकर 351 सिक्स लगाए हैं। वे दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके इस फॉर्मेट में 350 से ज्यादा छक्के हैं। ये एक रिकॉर्ड है, हालांकि अब जल्द ही ये टूट सकता है। रोहित शर्मा इसके काफी करीब पहुंच गए हैं।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे मैच खेलकर 349 सिक्स लगाने का काम किया है। यानी तीन और छक्के लगाते हुए रोहित शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हो जाएंगे। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। पूरी संभावना है कि इस दौरान वे नया रिकॉर्ड बना देंगे।
4/6Image Source : getty
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक गेल ने अपने वनडे करियर में 301 मैच खेलकर 331 सिक्स लगाए हैं। हालांकि अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 445 मैच खेलकर 270 सिक्स लगाए हैं। जयसूर्या ने साल 2011 में ही रिटायरमेंट ले लिया था। अब वे श्रीलंका की टीम की कोचिंग कर रहे हैं।
6/6Image Source : getty
एमएस धोनी की बात करें तो वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। धोनी ने अपने वनडे करियर में कुल 350 वनडे मैच खेलकर 229 सिक्स लगाए हैं। साल 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि अभी वे आईपीएल खेल रहे हैं।