भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर ऋषभ पंत
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर ऋषभ पंत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीन चक्र पूरे हो चुके हैं और चौथा चक्र खेला रहा है। जहां कई ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं।
Published : Jun 22, 2025 02:59 pm IST, Updated : Jun 22, 2025 02:59 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीन चक्र पूरे हो चुके हैं और चौथा चक्र खेला रहा है। जहां कई ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम पर 62 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने WTC में कुल 35 मैच ही खेले हैं और इतने कम मैचों में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
3/6Image Source : getty
रोहित शर्मा भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 56 छक्के लगाए हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने WTC में कुल 40 मैच खेले हैं।
4/6Image Source : getty
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 20 मैच खेलते हुए कुल 40 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 32 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रवींद्र जडेजा पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 29 छक्के लगाए हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 40 मुकाबले खेले हैं।