टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, सचिन तेंदुलकर इस नंबर पर
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, सचिन तेंदुलकर इस नंबर पर
भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गजों ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। अभी टेस्ट की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है। लेकिन क्या आपको पता है कि टेस्ट में कप्तानी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। चलिए एक नजर टॉप खिलाड़ियों पर डालते हैं।
Published : Jan 28, 2025 06:20 pm IST, Updated : Jan 28, 2025 06:20 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गजों ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। अभी टेस्ट की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है। लेकिन क्या आपको पता है कि टेस्ट में कप्तानी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। चलिए एक नजर टॉप 5 खिलाड़ियों पर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट में भारत के लिए कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का काम विराट कोहली ने किया है। उन्होंने कुल मिलाकर 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और इस दौरान 20 सेंचुरी जड़ने का काम किया है। कोहली ने इस दौरान भारत के लिए 5864 रन बनाए हैं। उनका कप्तानी करते हुए सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है।
3/6Image Source : getty
सुनील गावस्कर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 47 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए 11 शतक लगाए हैं। सुनील गावस्कर ने अपनी कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में 3449 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : getty
मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात की जाए तो उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी 47 टेस्ट मैचों में की है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 9 शतक आए हैं। उन्होंने कप्तानी करते हुए भारत के लिए 2856 रन बनाए हैं। अपनी कप्तानी में ही उन्होंने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन भी बनाया था।
5/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने केवल 25 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। इस दौरान उन्होंने 7 शतक लगाए हैं। अपनी कप्तानी में सचिन ने टेस्ट में 2054 रन बनाने का काम किया है।
6/6Image Source : getty
इसके बाद अगर बात करें तो भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी करते हुए एमएस धोनी, सौरव गांगुली और नवाव पटौदी जूनियर ने भी 5 शतक लगाने का काम किया है।