टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, तीन के नाम दस हजार से अधिक
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, तीन के नाम दस हजार से अधिक
टेस्ट का मौसम एक बार फिर से आने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
Published : Aug 03, 2026 04:11 pm IST, Updated : Aug 03, 2026 04:11 pm IST
1/6Image Source : getty
टेस्ट का मौसम एक बार फिर से आने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
2/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने साल 1989 में अपना डेब्यू किया और इसके बाद 2013 तक खेलते रहे। हालांकि उनके रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी अभी तक उनसे आगे टेस्ट रनों में कोई नहीं निकल पाया है।
3/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। राहुल ने साल 1996 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2012 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 163 टेस्ट खेलकर 13265 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
4/6Image Source : getty
सुनील गावस्कर का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। गावस्कर ने साल 1971 में अपना डेब्यू किया और 1987 में रिटायर हो गए। इस दौरान 125 टेस्ट खेलकर 10122 रन बनाए। टेस्ट में इन्हीं तीन भारतीय बल्लेबाजों ने दस हजार से अधिक रन बनाए हैं।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली भी दस हजार के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन इस मुकाम को छूने से पहले ही वे रिटायर हो गए। कोहली ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और इसके बाद 2025 में रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने 123 टेस्ट खेलकर 9230 रन बनाए हैं।
6/6Image Source : afp
वीवीएस लक्ष्मण का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। उन्होंने साल 1996 में अपना डेब्यू किया और 2012 में रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने 134 टेस्ट खेलकर 8781 रन बनाए हैं। वे भी दस हजार रन पूरे करने से पहले ही रिटायर हो गए।