टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान, पैट कमिंस से आगे सिर्फ एक दिग्गज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान, पैट कमिंस से आगे सिर्फ एक दिग्गज
टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2 ही कप्तान 150 से ज्यादा विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इनमें से एक हैं। पैट कमिंस के पास अगले कुछ सालों में टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का मौका है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तानों के बारे में...
Published : Jan 05, 2026 08:49 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 08:51 pm IST
1/5Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस बतौर कप्तान 150 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। कमिंस अगले कुछ सालों में नया इतिहास रच सकते हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले कप्तानों के बारे में..
2/5Image Source : AP
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान हैं। गैरी सोबर्स बतौर कप्तान 39 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 117 विकेट चटकाए। उन्होंने 34 के औसत से विकेट चटकाए। 73 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
3/5Image Source : Albion Antique Auction Centre
ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनोड टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले कप्तान हैं। रिची बेनोड ने बतौर कप्तान 28 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 56 पारियों में 25.78 के औसत से 138 विकेट लेने का कमाल किया। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट रहा।
4/5Image Source : AP
पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पैट कमिंस ने 38 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 22.54 के शानदार औसत से 151 विकेट चटकाए हैं। 28 रन देकर 6 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। कमिंस टेस्ट में 150 से ज्यादा विकेट लेने वा
5/5Image Source : AP
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के नाम टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं। इमरान खान ने 48 टेस्ट मैचों की 71 पारियों में 20.26 के कमाल के औसत से 181 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 60 रन देकर 8 विकेट लेने का कमाल किया, जो एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।