साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, बुमराह से आगे रहे 2 गेंदबाज
साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, बुमराह से आगे रहे 2 गेंदबाज
साल 2025 खत्म होने को है और भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल अपने सभी मैच खेल लिए हैं। आइए जानते हैं इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारें में...
Published : Dec 21, 2025 12:35 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 05:51 pm IST
1/6Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 T20I मैचों की सीरीज के समापन के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2025 में अभियान समाप्त हो चुका है। इस साल कई भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज ही 50 विकेट का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।
2/6Image Source : AP
रवींद्र जडेजा साल 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें पायदान पर रहे। जडेजा ने इस साल टेस्ट और ODI फॉर्मेट में कुल मिलाकर 20 मैच खेले, जिसमें 37 विकेट लेने का कारनामा किया। जडेजा ने साल 2025 में 10 ODI मैचों में 12 विकेट झटके जबकि 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 38.20 के औसत से 25 विकेट अपने नाम किए।
3/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज साल 2025 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। मोहम्मद सिराज ने कुल मिलाकर 13 मैच खेले और 45 विकेट अपनी झोली में किए। इस साल उन्होंने सिर्फ 3 ODI मैचों में शिरकत की और 2 विकेट चटकाए। हालांकि, टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। साल 2025 में उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 27.20 के औसत से 43 विकेट झटके।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह के लिए साल 2025 उतना अच्छा नहीं रहा, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। बुमराह इस साल सिर्फ 45 विकेट ही चटका सके, जिसमें 31 विकेट 8 टेस्ट मैच में आए। टेस्ट में इस साल उनके विकेट मोहम्मद सिराज से कम रहे। बुमराह ने 14 विकेट इस साल 12 T20I मैचों में झटके।
5/6Image Source : AP
वरुण चक्रवर्ती के लिए साल 2025 अच्छी बीता। उन्होंने इस साल कुल 24 मैच खेले और 22 पारियों में 46 विकेट झटके। उन्होंने इस साल 20 T20I मैच जबकि 4 ODI मैचों में शिरकत की। ODI में वह 10 विकेट चटकाने में सफल रहे जबकि 36 विकेट T20I में अपने नाम किए।
6/6Image Source : AP
कुलदीप यादव साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 60 विकेट अपनी झोली में किए। कुलदीप ने साल 2025 में 4 टेस्ट मैचों में शिरकत की और 20 शिकार किए। वहीं, 11 ODI मैचों में 19 विकेट झटके। इसके अलावा 10 T20I मैचों में 21 विकेट चटकाए।