आज ही के दिन इंग्लैंड ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्कों और 41 चौकों की मदद से 481 रन बनाकर इतिहास रचा था।
इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (82) और जॉनी बेयरस्टो (139) ने पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऐलेक्स हेल्स ने 92 गेंदों पर 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 147 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
दूसरे विकेट के लिए बेयरस्टोर और हेल्स के बीच 151 रन की साझेदारी हुई। अंत में कप्तान इयोन मोर्गन ने आकर 30 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन की तूफानी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के सामने 482 रन का लक्ष्य रखा था।
इस लक्ष्य के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम 239 रन पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड (51) ही 50 का आंकड़ा पार करने में सफल रहे थे। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशिद ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। वहीं मोइन अली को तीन सफलता मिली।