Published : Mar 13, 2024 06:14 pm IST, Updated : Mar 13, 2024 06:14 pm IST
1/6Image Source : INDIA TV
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी, कौन है नंबर 1
2/6Image Source : pti
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वे इस वक्त सीएसके कप्तान हैं। वे साल 2008 से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 145 मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है
3/6Image Source : pti
रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वे भी साल 2008 से अब तक खेल रहे हैं। अभी तक मुंबई इंडियंस को 5 बार अपनी कप्तानी में आईपीएल का खिताब जिताने वाले रोहित इस बार इसी टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
4/6Image Source : pti
रवींद्र जडेजा का भी नाम इस लिस्ट में आता है। वे भी साल 2008 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में खेलते आ रहे हैं। रवींद्र जडेजा इस वक्त सीएसके के लिए खेल रहे हैं। लेकिन इससे पहले वे गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरला और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं। वे अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 128 मैच जीत चुके हैं
5/6Image Source : AP
दिनेश कार्तिक इस वक्त आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर, मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। वे अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 122 मैच जीत चुके हैं
6/6Image Source : pti
सुरेश रैना को तो अब तक मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है। वे अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं। सीएसके के अलावा वे गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 तक आईपीएल खेला और इस दौरान कुल 122 मैच जीतने में कामयाब रहे।