Published : Oct 10, 2025 12:50 pm IST, Updated : Oct 10, 2025 12:52 pm IST
1/5Image Source : ap/pti
क्रिकेट की दुनिया में अभी तक सिर्फ चार बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इनमें विराट कोहली, टिम साउदी, रॉस टेलर और डेविड वॉर्नर के नाम शामिल हैं।
2/5Image Source : ap
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए 123 टेस्ट मैचों में कुल 9230 रन बनाए हैं। इसके अलावा 302 वनडे में उनके नाम पर 14181 रन और 125 T20I मैचों में कुल 4188 रन दर्ज हैं। वह तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।
3/5Image Source : pti
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 112 मैच, वनडे में 161 मैच और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 110 मुकाबले खेले हैं।
4/5Image Source : pti
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह समोआ की टीम से जुड़ गए और उन्होंने संन्यास के मैदान पर वापसी की। उन्होंने अभी तक 112 टेस्ट मैच, 236 वनडे मैच और 104 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
5/5Image Source : x
न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में 107 मैच, वनडे क्रिकेट में 161 मैच और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 126 मुकाबले खेले हैं। तीनों ही फॉर्मेट में उनके नाम पर 600 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।