बर्मिंघम में ओपनर के तौर पर टेस्ट में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, सिर्फ 5 भारतीय कर पाए हैं ये कमाल
बर्मिंघम में ओपनर के तौर पर टेस्ट में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, सिर्फ 5 भारतीय कर पाए हैं ये कमाल
बर्मिंघम में अब तक टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सिर्फ 5 भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक लगा पाए हैं। जायसवाल के पास एजबेस्टन टेस्ट में शतक पूरा करने का मौका था लेकिन वह 87 रन बनाकर आउट हो गए।
Published : Jul 02, 2025 10:33 pm IST, Updated : Jul 02, 2025 10:47 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए कहा। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की, वह 87 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए। बर्मिंघम के मैदान पर वह टेस्ट में ओपनर के तौर पर 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें भारतीय बने हैं। आज हम आपको उन भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने बर्मिंघम के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 50+ रनों की पारियां खेली हैं।
2/6Image Source : X/Cricket Ganesh
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सुधीर नाइक का। सुधीर नाइक ने 1974 में बर्मिंघम के मैदान पर 165 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए थे। उन्होंने उस मुकाबले में दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। पहली पारी में वह 4 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि सुधीर नाइक की ये पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाई थी। उस मैच में भारतीय टीम को एक पारी और 78 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
3/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरा नाम सुनील गावस्कर का है। गावस्कर ने 1979 में बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया है। उस टेस्ट मैच की पहली पारी में गावस्कर ने 160 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। उस मुकाबले की दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वहां भी उन्होंने 117 गेंदों में 10 चौके की मदद से 68 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर ने 1986 में भी बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। उस मैच की पहली पारी में गावस्कर 36 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट थे। इसके बाद दूसरी पारी में 54 गेंदों में 135 रन बनाकर आउट हुए थे। दोनों ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
4/6Image Source : X/ICC
1979 में बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर के अलावा चेतन चौहान ने भी अर्धशतक लगाया था। दूसरी पारी में भारत के लिए चेतन चौहान ने 142 गेंदों में 56 रनों की बनाए थे। वह बर्मिंघम में ओपनर के तौर पर टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने थे। गावस्कर और चौहान की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया को उस मैच में एक पारी और 83 रन से हार का सामना करना पड़ा।
5/6Image Source : Getty
2022 में बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को ओपनिंग करने का मौका मिला था। उस मुकाबले की पहली पारी में वह 13 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बैटिंग की थी। वहां उन्होंने 168 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए थे। वह बर्मिंघम में ओपनर के तौर पर अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने। उस मुकाबले में भी भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
6/6Image Source : Getty
अब इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का भी नाम जुड़ गया है। जायसवाल बर्मिंघम में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 107 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके लगाए। अब इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।